Crime News Today : फावड़े से हमला कर युवक की कर दी हत्या शराब पीते समय हुआ था विवाद

Crime News Today: A young man was killed by attacking him with a shovel, there was a dispute while drinking alcohol

Crime News Today :  बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम गुदगांव में शराब पीते समय दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में युवक की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। भैंसदेही थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि गुदगांव में गुरूवार को दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में अर्जुन लोखंडे ने गोपाल पिता सुखदेव ठाकरे (32) पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में गोपाल को गंभीर चोट आई थी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भैंसदेही पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के बीच गुरूवार दोपहर को किसी बात को लेकर शराब पीते समय विवाद हो गया था। विवाद के बाद मामला शांत हो गया कुछ ही घंटों बाद दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। जहां विवाद हुआ वहां नजदीकी काम चल रहा था। जहां से अर्जुन ने फावड़ा उठाकर गोपाल के सिर पर मार दिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने फावड़े से चार-5 बार हमला किया जिससे गोपाल के सिर पर गंभीर चोट आ गई थी, जिसे तत्काल उपचार के लिए गंभ्ीर हालात में अस्पताल भर्ती किया गया। शुकव्रार सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button