Betul BJP News : गुरु पूर्णिमा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया गुरुजनों का सम्मान

Betul BJP News: BJP state president Hemant Khandelwal honored the teachers on Guru Purnima

Betul BJP News: बैतूल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को गुरुपूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी संगठनात्मक 30 मंडलो में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्र के गुरुजनों, सभी पंथ के साधु संतों, पुजारी एवं आचार्यो को वस्त्र, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। सम्मान की इसी कडी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने ग्रह नगर में स्कूली समय में उनके शिक्षक रहे के.के.चौबे, पटेल सर, कोरी सर, जयसिंगपुरे सर और ज्योतिषाचार्य पं.कांत दिक्षीत के निवास पहुंचकर उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया। इसके पश्चात दादाजी की कुटी पहंुचे।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने नगर के ब्रम्हकुमारी आश्रम, सतपाल आश्रम, फटटीवाले बाबा आश्रम व संस्थाओ में पहुंचकर गुरूओ का वंदन एवं बैतूलबाजार में आयोजित गुरूओ के सम्मान समारोह में शिक्षको का सम्मान किया। सम्मान समारोह में श्री पंवार ने कहा कि गुरू जीवन के अंधकार को हर कर प्रकाशमय मार्ग प्रशस्त करते है। राम कृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में सनातन की परंपरा का परचम लहराया गुरूपूजन हमारे सनातन की पावन परंपरा है। वहीं विभिन्न मंडलो के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों सहित कार्यकर्ताओ ने मंडलो पर गुरूपूजन का कार्यक्रम आयोजित कर गुरूओं, पुजारीयों, कला शिक्षको, खेल शिक्षको, रिटायर्ड शिक्षको भुम्काओं का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, विकास मिश्रा, डा.अरूण जयसिंहपुरे सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button