Betul Crime News : एक वर्ष बाद रायपुर से पकड़ाया महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी

Betul Crime News: After one year, the accused who robbed the mangalsutra from the woman's neck was caught from Raipur

Betul Crime News :  बैतूल में महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को एक साल बाद पुलिस ने रायपुर छत्तीसगढ़ से पकड़ लिया है। आरोपी ने बड़े शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि 30 जनवरी 2024 को
 फरियादिया आभा पति नारायण पाठा उम्र 40 वर्ष निवासी लावण्या पैथालॉजी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच अपनी स्कूटी से अपने बच्चों को एल.एफ.एस. स्कूल के पास स्थित उनकी नानी के घर से लेकर आ रही थी। जैसे ही वह लावण्या पैथालॉजी के सामने वाली गली में पहुँची, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक MP-41-ZC-7672) से आया और फरियादिया के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया।
फरियादिया द्वारा उसका पीछा करने पर वह व्यक्ति गली में आगे भागा।  परंतु रास्ता बंद होने के कारण वह अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस घटना पर पुलिस ने धारा 392 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पूर्व में इस प्रकरण में आकाश पिता सत्यनारायण साहू उम्र 29 वर्ष निवासी काली माता मंदिर के पास, कलमना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। पूछताछ में आरोपी आकाश साहू ने बताया कि लूट का मंगलसूत्र मोहित गुप्ता के पास है।

आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार

सूचना के आधार पर आरोपी मोहित गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी पुराना कामठी रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) को 5 जुलाई 2025 को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर एक सोने का मंगलसूत्र विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी  रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर, प्रधान आरक्षक 677 दीपक कटियार, आरक्षक 528 महेश नगदे एवं आरक्षक 56 नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button