Betul News : बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिलनपुर टोल पर पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां
Betul News: Happiness was celebrated by bursting crackers and distributing sweets at Milanpur toll on Betul MLA Hemant Khandelwal becoming BJP state president
Betul News : मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश के अध्यक्ष के नवनिर्वाचित होने के बाद से बैतूल में जमकर खुशी का माहौल है। बैतूल बाजार के पास मिलनपुर टोल प्लाजा पर बैतूल बाजार के कार्यकर्ताओं और टोल के कमर्चारियों ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर बैतूल बाजार के भाजपा कार्यकताओ और मिलानपुर टोल के चौधरी प्रीतम सिंग , शौरभ सिंग परिहार प्रमोद वरुण चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईया देते हुए कहा कि यह हमारे लिये बहुत खुशी और गौरव करने वाला पल हैं कि बैतूल जिले के विधायक हेमन्त खंडेलवाल को केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान शौपी हैं ।


