PUBG Love Story : PUBG गेम खेलते समय शादीशुदा महिला को हुआ प्यार, प्रेमी संग हुई फरार, पति को दी 55 टुकड़े करने की धमकी
PUBG Love Story: Married woman fell in love while playing PUBG game, ran away with her lover, threatened to cut her husband into 55 pieces

PUBG Love Story : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला को PUBG गेम खेलते समय एक युवक से प्यार हो गया। महिला अपने पति और एक बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला ने पति को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र भटीपूरा निवासी 30 वर्षीय शीलू रैकवार जो मिठाई बनाने का काम करता है।
युवक का विवाह वर्ष 2022 को बान्दा जिले आराधना से हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। विवाह के कुछ महीनों बाद आराधाना को PUBG गेम खेलने की लत लग गई। पति दुकान पर जाता था और पत्नी मोबाइल पर गेम खेलती थी। PUBG गेम खेलते समय महिला की लुधियाना पंजाब निवासी शिवम नाम के युवा से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिन बाद महिला पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने पति को धमकी दी कि मेरे और प्रेमी के बीच आय तो उसके 55 टुकड़े कर ड्राम में भर दूंगी। इस मामले की पति ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



