MP News: अब पूरे मध्य प्रदेश में बदल जाएगा हाजिरी सिस्टम, एक गलती से कटेगा आधे दिन का वेतन

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में लंबे समय से अधिकारियों कर्मचारियों के दफ्तर लेट आने की खबर सामने आ रही थी। इसके बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में जल्द ही  फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाएगा। सभी को अपना चेहरा दिखा कर अब अटेंडेंस लगाना होगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त के द्वारा विभिन्न निकायों के अध्यक्ष के साथ बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है।

इस बैठक में कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप क्रोशिया भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश में कई वर्षों से शहरी क्षेत्र के भूमि पर रहने वाले नगर वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का सुझाव बनाया।

इन पदों पर होने वाली है बहाली (MP News)

इस दौरान आयुक्त ने बताया कि कई पदों पर नई बहाली होने वाली है।उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में सफाई मित्र, माली जैसे आवश्यक पदों पर पदोन्नति और नई नियुक्तियां होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में ई व्हीकल का उपयोग बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। अपने-अपने क्षेत्र में हरियाली का विशेष ध्यान रखें।

Also Read:MP News : मध्य प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी झोकेदार हवाएँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button