IAS Success Story : टीवी देखकर की UPSC की तैयारी, पहले प्रयास में बन गई यूपीएससी टॉपर, जानें सृष्टि जयंत देशमुख की स्टोरी

IAS Success Story: भारत की ज्यादातर युवा आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना बेहद कठिन होता है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताएंगे जो पहले प्रयास में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाई। हम बात कर रहे हैं आईएएस टॉपर सृष्टि जयंत देशमुख की जिन्होंने 2018 में यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया और उन्हें पूरे देश में 5वां रैंक मिला।
सृष्टि जयंत देशमुख ने 2018 में आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 5 हासिल कर इतिहास रचा। उनकी सफलता की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो सिविल सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आइए उनकी सफलता की कहानी और रणनीति पर एक नज़र डालें:
भोपाल की रहने वाली है सृष्टि जयंत देशमुख (IAS Success Story)
सृष्टि जयंत देशमुख का जन्म 28 मार्च 1996 को भोपाल में हुआ था। उनके पिता जयंत देशमुख एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं और उनकी मां सुनीता देशमुख एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की और बाद में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
टीवी देखकर की थी यूपीएससी की तैयारी
सृष्टि ने अपनी यूपीएससी की तैयारी ग्रेजुएशन के दौरान ही शुरू कर दी थी। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया और नियमित रूप से अखबार पढ़ने की आदत डाली। वह ज्ञान बढ़ाने के लिए टीवी पर जानकारीपूर्ण कार्यक्रम भी देखा करती थीं। उनकी दिनचर्या में 5-6 घंटे की पढ़ाई शामिल थी, जो यूपीएससी या किसी भी परीक्षा के लिए आवश्यक है।
Also Read: MP News: मप्र के इस नदी पर बनेगा 270 करोड़ की लागत से आईकॉनिक ब्रिज, 1.3km होगी लंबाई, पढ़े पूरी खबर
परिवार का मिला समर्थन
सृष्टि की सफलता में उनके परिवार का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण था। उनके माता-पिता ने उनकी जर्नी में अहम भूमिका निभाई और उन्हें एक अनुकूल वातावरण प्रदान किया। उनकी दादी को भी उनकी क्षमता पर भरोसा था, जिससे उन्हें अपने परिवार से मिलने वाले समर्थन को और मजबूती मिली।



