Betul Crime News Today: जमीनी विवाद में लाठी से पीटकर किसान की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Betul Crime News Today: Farmer killed by beating with sticks in land dispute, case registered against the accused

Betul Crime News Today:  बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सरई में जमीन को लेकर दो किसानों के बीच विवाद हो गया। विवाद में खुब लाठी-डंडे चले मारपीट में एक वृद्ध किसान घायल हो गया था, जिसकी 11 दिन बाद उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घनीराम पिता सोमलाल उईके उम्र 55 वर्ष का 10 जून को पडोंस के एक किसान से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में पडोंस के किसान ने घनीराम की लाठी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट आने पर किसान को उपचार के लिए मुलताई सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हालात गंभीर होने पर किसान को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया था। कुछ दिन उपचार के बाद परिजन वापस घर लेकर आ गए। हालात फिर बिगडऩे पर परिजन किसान को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां शनिवार को उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मुलताई थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि किसान का जमीन को लेकर विवाद हुआ था, मारपीट की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ हाफ मर्डर केश के तहत मामला दर्ज किया था अब धाराओं में बढ़ौतरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button