UPSC Success Story: फेरे लगाकर कपड़े बेचते थे पिता,खाने के लिए नहीं था अनाज, पढ़े गरीबी से लड़कर IAS बनने वाले अनिल की कहानी

UPSC Success Story: अक्सर आपने सुना होगा मुश्किलों से लड़कर कई लोग अपने सपने को साकार कर दिखाते हैं। यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को बात करना बेहद मुश्किल होता है लेकिन कई ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किलों से लड़ते हुए इस कठिन परीक्षा को भी पास कर दिखाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जो पढ़ाई के लिए बेहद संघर्ष किया। गरीबी से लड़ते हुए इस लड़के ने 2020 में यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। हम बात कर रहे हैं किशनगंज के बेटे अनिल बोसाक की।
बचपन से ही पढ़ने में थे मेधावी (UPSC Success Story)
अनिल बचपन से ही पढ़ने में मेधावी थे। अनिल बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह के रहने वाले हैं। उनके पिता गांव गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे।परिवार में दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से मिलती थी। अनिल अपनी पढ़ाई स्कॉलरशिप के जरिए जारी रखें। जीवन में मुश्किल आने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।
पिता ने कर्ज लेकर बेटे को बनाया IAS
अनिल के पिता ने अपने बेटे को पढ़ने के लिए कर्ज लिया। धीरे-धीरे अनिल के पिता पूरी तरह से कर्ज के बोझ में दब गए लेकिन अपने बेटे की पढ़ाई जारी रखी। अनिल ने भी अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयत्न किया और 2020 में उन्हें यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता मिली। आज अनिल सबके लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Also Read:Betul Crime News Today : तीन चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार लगभग 5 लाख का मसरूका किया जप्त



