MP News: मप्र में इन शिक्षकों और प्रोफेसर की कटेगी सैलरी, जारी हुआ आदेश

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेज में अब प्रोफेसर और शिक्षक यदि क्लास के दौरान ड्यूटी से गायब रहे तो उनकी सैलरी कट जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग में एक सख्त कदम उठाया है। लंबे समय से शिकायत आ रही थी कि प्रोफेसर और शिक्षक क्लास के टाइम में गायब रहते हैं इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग में कड़ा कदम उठाया है। उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा अब डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है।
उसने नियम के अंतर्गत अब शिक्षक प्रोफेसर्स लाइब्रेरियन खेल अधिकारी और अतिथि शिक्षक न्यूनतम 6 घंटे तक हर हाल में उपस्थित देंगे। ड्यूटी के दौरान यदि कोई भी गायब रहता है तो उसका वेतन काट लिया जाएगा।
डिजिटल अटेंडेंस हुई जरूरी (MP News)
उच्च शिक्षा विभाग में एक और बड़ा फैसला लिया है।अब सरकारी कॉलेज में डिजिटल अटेंडेंस को जरूरी कर दिया गया है। डिजिटल अटेंडेंस शिक्षक को खेल अधिकारियों लाइब्रेरियन और अतिथि विद्वानों के लिए लागू किया गया है।
6 घंटे हर हाल में देनी होगी ड्यूटी
यूजीसी के नए नियम के अनुसार अब 6 घंटे हर हाल में उपस्थित शिक्षकों को देनी होगी। इस 1 घंटे में आने जाने का टाइम भी शामिल किया गया है। अगर 6 घंटे ड्यूटी कोई प्रोफेसर या शिक्षक नहीं देता है तो उसका वेतन काट लिया जाएगा।
Also Read: MP News: मप्र के इस नदी पर बनेगा 270 करोड़ की लागत से आईकॉनिक ब्रिज, 1.3km होगी लंबाई, पढ़े पूरी खबर



