Betul Congress News : बैतूल में कौन बनेगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, इन चेहरों में से तय होगा नाम

Betul Congress News: Who will become the Congress District President in Betul, the name will be decided from these faces

Betul Congress News :  नये कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया है कि पुराने घोड़े नही चलेंगे उन्हें आराम दिया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जित्तू पटवारी भी बैतूल पहुँचे जिन्होंने कांग्रेस को एक करने की कोशिश की है। बात करें कांग्रेस के बैतूल जिलाध्यक्ष की तो इसके लिए कांग्रेस में दो फाड़ मची है। जित्तू पटवारी के अल्टीमेटम के बाद भी गुटबाजी कम होते नही दिख रही है। जिलाध्यक्ष के लिए दो नाम उभरकर सामने आये है। जिसमें पूर्व विधायक निलय  डागा और वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे का नाम खूब चर्चा में है। सूत्रों की माने तो इन दो चेहरों में से किसी एक को अध्यक्ष चुना जाएगा। दोनों ही चेहरे कांग्रेस के लिए युवा और दमदार है। 

बदलाव हुआ तो निलय लगभग तय
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष में बदलाव करती है तो फिर निलय डागा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस हेमंत वागद्रे नेतृत्व में एक विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है।  पीछे चुनाव में कांग्रेस  जिले की पाँच में से एक भी सीट नही जीत पाई थी। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के विरोध में कई कांग्रेस नेता  मुखर हो रहे है। अब  कांग्रेस दुबारा रिस्क नहीं लेना चाहती है। निलय भी एक मजबूत चेहरा है। हालांकि हेमंत को भी दुबारा अध्यक्ष चुनने के लिए कई कांग्रेसी जोर लगा रहे है। उल्लेखनीय है कि नाम तय करने के लिए अभी और समय लगेगा। अध्यक्ष के लिए नाम की सूची प्रदेश स्तर तक जाएगी यहां से सूची दिल्ली जाएगी इसके बाद नाम तय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button