MP News: मध्य प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जून माह का वेतन! यह आदेश हो रहा वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने कर्मचारियों का इंटीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। वित्त विभाग ने कहा है कि जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ई केवाईसी करने के लिए कहे , ई-केवाईसी नहीं होगा तो हजारों कर्मचारियों का सैलरी रुक जाएगा।
आयुक्त कोष एवं लेखा ने सभी कलेक्टरों को एक आदेश लिखा है और पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लोक सेवकों को IFMIS के अंतर्गत एम्प्लाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से समग्र आईडी को आधार से लिंक करना है। जिनका ई केवाईसी नहीं होगा उन्हें वेतन मिलने में दिक्कत हों सकती है।
अभी तक 90% कर्मचारियों का हो गया है ईकेवाईसी
मार्च 2024 के एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 6 लाख 6000 नियमित कर्मचारी है जिसमें संविदा और अस्थाई कर्मचारियों समेत अन्य कर्मचारी शामिल ह। मध्य प्रदेश में 90% कर्मचारियों की केवाईसी कर लिया है लेकिन अभी भी 10% कर्मचारियों का ईकेवाईसी बाकी है। अगर सही समय पर यह कर्मचारी ई केवाईसी नहीं करते हैं तो इनका सैलरी रुक जाएगा।



