Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुला नया राज, हवाला के जरिए सोनम ने की गाड़ी कमाई
Raja Raghuvanshi Murder Case: A new secret has been revealed in the Raja Raghuvanshi murder case, Sonam earned money by buying a car through hawala
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम ने पैसों के लालच और प्यार को पाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी। जानकारियां सामने आई है कि सोनम के प्रेमी राज ने 8 महीने के भीतर हवाला कारोबार से सोनम को लाखों रुपए कमाकर दिए हैं। पैसों के लालच में सोनम का प्रेमी राज के प्रति आकर्षण बढा। इंदौर पुलिस ने सोनम के खातों की डिटेल निकाली और यूपीआई ट्रांजैक्शन की जांच की तो पता चला कि सोनम किसी जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर खुले कर बैंकों खातों से यूपीआई ट्रांजैक्शन करते थी।यह तैयार किया था हत्या का प्लान
पुलिस के मुताबिक पति राजा की हत्या करने लिए दो प्लान तैयार किये थे। पहला प्लान प्रेमी राज के दोस्त हत्या करेंगे और शव की कही सुनसान स्थान पर फेक देंगे। दूसरा प्लान सोनम पति राजा को सेल्फी लेने किसी पहाड़ी पर ले जाकर धक्का देगी।

हत्या की तीन बार कोशिशें नाकाम
जानकारी के अनुसार सोनम पति राजा के साथ कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए इंदौर से गुवाहाटी पहुंचे। यहां पर सोनम ने पति को दो बार मारने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 22 मई को राजा और सोनम मेघालय पहुंचे। शिलांग में सोनम ने राजा को मारने की फिर प्लानिंग बनाई लेकिन बारिश होने के कारण राजा सोनम के साथ बाहर नहीं गया था। यहां पर भी हत्या की योजना फेल हो गई थी। इसके बाद राजा को मारने का चौथी बार फिर प्लान तैयार किया जिसमें राजा की हत्या कर दी गई। 2 जून को मेघायल के खाई में राजा का शव मिला था।



