Viral girl Monalisa: मुंबई में अपना घर खरीदने वाली है महाकुंभ वाली मोनालिसा, पहली बार अपने फैंस को बताइ दिल का हाल

Viral girl Monalisa: महाकुंभ से वायरल होने वाली मोनालिसा अब चर्चा में बनी हुई है। एकाएक मोनालिसा की किस्मत चमक गई। अभी कुछ समय पहले ही मोनालिसा का एक गाना सादगी रिलीज हुआ जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। इस गाने को देखकर लोग मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
खूब वायरल हो रहा है मोनालिसा का गाना (Viral girl Monalisa)
मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज हो चुका है जिसमें मोनालिसा बेहद खूबसूरत दिख रही है। इस गाने में मोनालिसा की खूबसूरती देखते ही बन रही है और यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हो गया। अभी तक लाखों लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट किया है।
मुंबई में अपना घर खरीदेगी मोनालिसा
गरीबी झेलने वाली मोनालिसा का सपना है कि वह जल्द ही मुंबई में अपना घर खरीदें। मोनालिसा ने कहा कि मुंबई के लोग बहुत अच्छे हैं और सबकी मदद करते हैं। मेरा मन है कि मैं यही बस जाऊं। मैं पैसे जोड़ रही हूं और जब पैसे पूरे हो जाएंगे तो मैं मुंबई में अपना घर खरीदूंगी।
महाकुंभ से हुई थी वायरल
वायरल गर्ल मोनालिसा महाकुंभ से वायरल हुई थी। उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनकी किस्मत एक का एक चमक गई और सनोज मिश्रा ने उन्हें द डायरी आफ मणिपुरी फिल्म ऑफर किया।हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पर रोक लग गई है क्योंकि सनोज मिश्रा को जेल हो गया है।



