जानकारी के अनुसार पर्यटक स्थल कुंदन माल में मावल तालुका इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को अचानक ढह गया। इस दौरान पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। रविवार होने के कारण पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक थी। हादसे की जानकारी मिलती है एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। कई लोगों की मौत हो जाने की खबर है।