Ahmedabad plane crash : विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, घायलों से की मुलाकात
Ahmedabad plane crash: 265 people died in the plane crash, Prime Minister Modi reached the spot, met the injured

Ahmedabad plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में विमान में सवार 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल है। मेडिकल हॉस्टल के पांच लोगों की भी मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद में विमान नंबर AI- 171 गुरुवार दोपहर 1:38 उड़ान भरते समय मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराकर क्रेश हो गया। हॉस्टल में कुल 50 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री पहुंचे घटनास्थल

अहमदाबाद में जहां प्लेन हादसा हुआ है। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्लेन हादसे में विश्वास कुमार एक मात्र व्यक्ति जिंदा बचा है। प्रधानमंत्री मोदी ने घायल से मुलाकात की है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह तबाही का मंजर बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रिय जनों को खोया है हमारी संवेदना उनके साथ है।
मृतकों के परिजनों को एक- एक करोड रुपए का मुआवजा
प्लेन हादसे के बाद टाटा ग्रुप ने हादसे में मृत लोगो के परिजनों को एक- एक करोड रुपए का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। टाटा ग्रुप का कहना है कि वे हर संभव मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं। घायलों को बेहतर उपचार दिया जाएगा।



