Ahmedabad plane crash:भारत में क्रैश हुआ एयर इंडिया का प्लेन, 242 लोगों की मौत की आशंका

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया है जिसमें लगभग 242 लोग सवार थे। घटना के बाद धुएं का एक गुबार उठा । गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।
लंदन जा रहा था विमान (Ahmedabad plane crash)
बता दे कि यह विमान लंदन जा रहा था और बड़े पैमाने पर इसमें नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्लेन क्रैश होते ही यहां पर इमरजेंसी सर्विस की टीम पहुंच चुकी है। मलवा को हटाकर लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे इसमें सवार
सामने आई जानकारी के अनुसार प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। सभी मृतकों की लिस्ट सामने आ रही है और सरकार ने कहा है कि परिवार के साथ हम हर कदम पर खड़े हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया यात्री विमान दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए युद्ध स्तर पर तत्काल बचाव एवं राहत कार्य तथा घायल यात्रियों को तत्काल उपचार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक जताया है।
विमान जहाँ गिरा वह पुरा इलाका रिहायशी हैं. कितने लोग जद मे आये होंगे अभि बताना मुश्किल #AirIndiaPlainCrash #Ahmedabad pic.twitter.com/UVpxZ0a5YI
— Rohan M Bhende (@JournoRohan) June 12, 2025
Plain Crash Live Video of Ahmedabad
Air India Flight AI717 Going to London#planecrash #airindia #Ahmedabad #motera #aeroplanecrash pic.twitter.com/mRB9G9wtqX— Jitesh Patel (@jitesh_fx) June 12, 2025



