MP Board Result 2025 : एमपी बोर्ड के इस तारीख को आएंगे परीक्षा परिणाम, बोर्ड ने जारी किए आदेश

MP Board Result 2025 : MP Board exam results will be declared on this date, the board has issued orders

MP Board Exam
MP Board Exam

MP Board Result:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम 6 मई 2025 को शाम 5 बजे घोषित किये जायेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। 

16.60 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए थे सम्मिलित
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कुल 16 लाख 60 हजार 7252 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों की संख्या 9 लाख 53 हजार 777 विद्यार्थी शामिल है। कक्षा 12वीं में विद्यार्थियों की संख्या 7 लाख 06 हजार 475 विद्यार्थी सम्मिलित है। पिछली बार कक्षा 12वीं के 64.49 प्रतिशत और दसवीं का 58.10% परीक्षा परिणाम आया था।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button