नगद सहित मोबाइल बरामद
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईपीएल पर सट्टा लगाते पकड़े गए युवक के पास से 01 एप्पल आईफोन, 01 सैमसंग S21 मोबाइल औऱ नगद 3570 रुपये बरामद किये है। जब जांच की गई तो 12 लाख 83 हजार 300 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिटेल्स मिली है। इसके अलावा कुल 13 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए है। जिसमे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 4, एचडीएफसी बैंक के 3, यूनियन बैंक के 3, यस बैंक का 1, आईसीआईसीआई का 1, एचडीबी बैंक का 1 क्रेडिट कार्ड किया है।
ग्रुप बनाकर लगा रहे थे दाव
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के मोबाइल की जांच पर यह सामने आया कि वह ग्रैंड एक्सचेंज नामक आईडी से चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। मोबाइल में सिंडिकेट नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला, जिसमें आरोपी के 8 साथी ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते थे। अलग-अलग स्थान से सट्टा खेलने के सबूत मिले है। आईपीएल पर सट्टे का दाव लगाने वाले कई आरोपी इंदौर, भोपाल में बैठे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी है।
इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईपीएल पर सट्टा लगाते हुए एक ग्रुप मिला है जिसमें कई लोग जुड़े थे जो दाव लगाते पाए गए है। जिनमे ललित रघुवंशी, निवासी पाथाखेड़ा सारनी, राकेश बारंगे, निवासी पाथाखेड़ा सारनी, संतोष आदित्य अग्रवाल, निवासी जामई, राजा राठौर, निवासी खैरवानी सारनी,
राजेन्द्र चौपड़े, निवासी पाथाखेड़ा, नवाब खान (किंग), निवासी पाथाखेड़ा, महेश गोस्वामी, निवासी सारनी शामिल है। यह आरोपी अभी फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश में कर रही है। पुलिस का करना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी कपिल राठौर सहित कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 BNS* के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पकड़े गए आरोपी कपिल ने बताया कि उसके कुछ साथी भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों से भी आईपीएल सट्टा संचालित करते हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
कार्यवाही में शामिल पुलिस दल
इस कार्रवाई में कोतवाली के निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, राकेश सरयाम, चित्रा कुमरे, सउनि प्रवीण पचौरी, प्रआर अरविन्द (185), नानकराम (243), शिव (369), आरक्षक नितिन चौहान (56), अनिल (83), दुर्गेश (432), प्रदीप (703), महिला प्रआर ललिता (191), महिला आरक्षक निर्मला एवं लीमा तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाडसे की विशेष भूमिका रही।