Success Story: गरीबी में बीता बचपन, परिवार के पास खाने के लिए नहीं था अनाज, जानिए कैसे बकरी चराने वाला लड़का बना IAS

Success Story:
Success Story

Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा है लेकिन इस परीक्षा को कई गरीब विद्यार्थी भी क्रैक करके दिखाते हैं। 2024 यूपीएससी परीक्षा में एक आदिवासी लड़के बिरुदेव ने परीक्षा पास कर दिखाया। वीरू देव की कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी है। जब वीरू देव का रिजल्ट देखा गया तो सिर्फ वीरू देव के परिवार ही नहीं बल्कि उनके गांव के लोगों को भी यकीन नहीं हुआ। क्योंकि वीरू देव सफल होंगे इस बात पर किसी को यकीन नहीं था।

गरीबी में बीता बचपन, चप्पल पहनकर चराईं बकरियां (Success Story)

बिरुदेव का जन्म धनगढ़ समुदाय में हुआ था और वह बचपन से ही भेड़ बकरियां चराते थे।वह बकरियां चराने के लिए खेत और पहाड़ों पर घूमा करते थे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब थी।उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे।

एक घटना जिसने बदल दी जिंदगी

एक दिन बिरुदेव का मोबाइल फोन खो गया। जब वह पुलिस स्टेशन में शिकायत करने गए, तो उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। उस अपमानजनक अनुभव ने उनके अंदर एक आग जगा दी। उसी दिन उन्होंने ठान लिया, “अब मैं खुद अफसर बनूंगा।”

कम संसाधन, लेकिन मजबूत इरादे

बिरुदेव ने कोल्हापुर से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने स्व-अध्ययन के ज़रिए UPSC की तैयारी शुरू की। पढ़ाई के लिए न किताबों की भरमार थी, न कोई कोचिंग—सिर्फ मां-बाप का आशीर्वाद, गांव का समर्थन, और अपनी मेहनत।

Also Read:MP News: मप्र के इन कर्मचारियों को मोहन सरकार जल्द देगी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में होगी 5% की बढ़ोतरी 

UPSC 2024 परीक्षा में 551वीं रैंक

2024 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बिरुदेव ने 551वीं रैंक हासिल की। यह सफलता उनके पहले ही प्रयास में मिली। अब वे ट्रेनिंग के बाद IPS (Indian Police Service) या अन्य केंद्रीय सेवा में अफसर बनेंगे।

Also Read: MP News: मप्र में युवाओं को आसानी से मिलेगी नौकरी, एक बार होगी परीक्षा, भर्ती के लिए सरकार बनाएगी नया नियम 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button