MP Weather Alert: मप्र के इन 15 जिलों में होगी तूफानी बारिश, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ गया है। राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश हो रही है जिसके वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों तक तूफानी बारिश जारी रहेगी। बारिश होने से एक बार फिर से मौसम में ठंडक देखने को मिलेगी।
इन जिलों में होगी तूफानी बारिश (MP Weather Alert)

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के असर से 1 मई तक प्रदेश में बादल , बारिश, ओले की स्थिति बनी रहेगी। 21 जिलों में बारिश ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा।
29 अप्रैल: मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर,गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन और खंडवा में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
Also Read:Betul Today News: डायनामाइट में विस्फोट से 4 बच्चे घायल, खेलते समय हो गया बड़ा हादसा

30 अप्रैल: अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में लू । रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बारिश का अलर्ट रहेगा।
1 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश अलर्ट।



