Indian Constitution Study: मप्र में PG के सभी स्टूडेंट्स को पढ़ना होगा संविधान, उच्च शिक्षा विभाग में जारी के आदेश

Indian Constitution Study
Indian Constitution Study

Indian Constitution Study: मध्य प्रदेश के पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों के लिए अब संविधान पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है।विपक्ष के ‘संविधान बचाओ’ अभियान के बीच मध्य प्रदेश में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी पाठ्यक्रमों में संविधान, मानवीय मूल्य और नैतिक शिक्षा की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। अभी तक कला संकाय के विद्यार्थियों को ही ये विषय पढ़ने होते थे।

पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों को पढ़ना होगा संविधान (Indian Constitution Study)

नई अधिसूचना के बाद विज्ञान, गणित और वाणिज्य संकाय वालों को भी संविधान का पाठ पढ़ना होगा। संविधान, मानवीय मूल्य और नैतिक शिक्षा को वैल्यू एडेड पाठ्यक्रम के तौर पर एक अलग प्रश्न पत्र में शामिल किया जा रहा है।

तीनों विषयों को मिलाकर एक पाठ्यक्रम तैयार होगा
अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत संविधान का कितना हिस्सा और उसका कौन सा प्रविधान पढ़ाया जाएगा यह अध्ययन मंडल बाद में तय करेगा। अध्ययन मंडल इन तीनों विषयों को मिलाकर कर एक पाठ्यक्रम तैयार करेगा।

Also Read:MP News: 32 करोड रुपए से वर्ल्ड क्लास बनेगा मप्र का ये रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

 

इस अधिसूचना के अनुसार स्नातकोत्तर चार सेमेस्टर का होगा। संविधान वाले वैल्यू एडेड विषय को दूसरे अथवा चौथे सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा। ऐसा इसलिए कि अगर कोई विद्यार्थी एक वर्ष का स्नातकोत्तर करता है तो उसे भी यह पढ़ा दिया जाए। दो वर्ष पढ़ाई का विकल्प चुनने वालों को यह चौथे सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा। यह पाठ्यक्रम दो क्रेडिट अंक का होगा, जिसमें विद्यार्थियों के लिए उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

Also Read:MP News: खुशखबरी! मप्र के 40000 अफसर और कर्मचारी का होगा ट्रांसफर, जल्द शुरू होगी तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button