Seema Haider : भारत सरकार के फैसले के बाद क्या सीमा हैदर को वापस लौटना होगा पाकिस्तान? जानिए क्या है सरकार का प्लान

Seema Haider
Seema Haider

Seema Haider : पहलगाम में हुए अटैक के बाद अब पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस हमले की कड़ी निंदा किया जा रही है वहीं दूसरी तरफ दुनिया के अलग-अलग देशों ने भी इस घटना की निंदा की है। भारत सरकार ने इस हमले के बाद कई कड़े फैसले लिए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला (Seema Haider)

एक तरफ जहां पहलगाम में टूरिस्ट पर अटैक हुआ वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला लिया है। सरकार ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया है वहीं दूसरी तरफ सिंधु जल समझौता को भी खत्म कर दिया गया है।

क्या सीमा हैदर लौटेगी पाकिस्तान

एक तरफ जहां पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है वहीं दूसरी तरफ अब लोगों के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि क्या सरकार के फैसले के बाद सीमा हैदर वापस लौटेगी?

इस मैटर पर स्टेटमेंट देते हुए सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा हैदर के सभी डाक्यूमेंट्स बना लिए गए हैं इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। उनका मामला राष्ट्रपति के पास निलंबित है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सीमा हैदर सभी आदेशों का पालन कर रही है।

Also Read:Betul Today News: बाबूजी के विचारों को आगे बढ़ा रहा खण्डेलवाल परिवार, विजय सेवा न्यास की वर्षगाठ पर 26 बेसहारा बच्चों को लिया गोद

एपी सिंह ने आगे कहा कि सीमा हैदर पहलगाम अटैक को लेकर काफी दुखी है। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी अपनी नवजात बेटी के साथ अस्पताल में एडमिट है और उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

Also Read:MP News: खुशखबरी! मप्र के 40000 अफसर और कर्मचारी का होगा ट्रांसफर, जल्द शुरू होगी तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button