UPSC Success Story: पिता का श्रद्धा छोड़ इंटरव्यू देने गया बेटा वापस IAS बनकर लौटा, इमोशनल कर देगी अमित कुमार की कहानी

UPSC Success Story
UPSC Success Story

UPSC Success Story: यूपीएससी 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है और इस परीक्षा में बिहार के बच्चों ने भी बाजी मारी है। बिहार के दर्जनों बच्चों ने इस परीक्षा को पास किया है। इस कठिन परीक्षा को बिहार के पूर्णिया के रहने वाले अमित कुमार ने भी पास किया है।

अमित कुमार ने BPSC परीक्षा पास किया और एसडीएम बन गए और साथ में वह ऑनलाइन यूपीएससी की तैयारी करने लगे। अमित ने आईआईटी परीक्षा भी पास की है और वह जापान में लाखों की सैलरी पर नौकरी करते थे।

पिता का सपना पूरा करने के लिए छोड़ दिया लाखों का पैकेज (UPSC Success Story )

पूर्णिया के अमित कुमार ने पिता का सपना पूरा करने के लिए जापान की लाखों की नौकरी छोड़ दी और भारत आ गए। भारत आने के बाद उन्होंने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा की तैयारी की और इस परीक्षा में उन्हें सफलता मिली जिसके बाद वह एसडीएम बन गए।

पिता का श्राद्ध छोड़ इंटरव्यू देने गए थे अमित

पूर्णिया के रहने वाले अमित कुमार का परिवार हंसी खुशी रह रहा था और पिता के रहते ही वह एसडीएम बन गए। लेकिन एक हादसे ने उनके परिवार उजड़ दिया और इस हादसे में उन्होंने अपने पिता को खो दिया।

Also Read:Betul Today News: महाराष्ट्र के जुआरियों के लिये पनाहगार बना बैतूल, साईंखेड़ा क्षेत्र और बिसनूर में चल रही जुआ की फड़

पिता के श्राद्ध के दिन अमित कुमार यूपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू देने गए थे और इस दौरान उनके दिल में बहुत ही दुख था लेकिन उनके मन में एक जुनून था कि पिता का सपना पूरा करना है। इस परीक्षा को पास करने के लिए वह नौकरी के साथ-साथ ऑनलाइन तैयारी करने लगे और कई बार उन्हें असफलता का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अंत में 2024 परीक्षा में उन्होंने बाजी मारी और अपने पिता का आखिरी सपना पूरा कर दिखाया।

Also Read:Betul Today News: बाबूजी के विचारों को आगे बढ़ा रहा खण्डेलवाल परिवार, विजय सेवा न्यास की वर्षगाठ पर 26 बेसहारा बच्चों को लिया गोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button