Pahalgaon terrorist attack : 6 दिनों में उजड़ गया हिमांशी का सुहाग, आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विजय को नरवाल को आतंकियों ने मारी गोली

Pahalgaon terrorist attack
Pahalgaon terrorist attack

Pahalgaon terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते दिन मंगलवार को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में कई लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नाम भी शामिल है। उनकी 16 अप्रैल को शादी हुई थी और 19 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिवार के लोग अभी फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विनय और हिमांशी हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को जब वे बैसारन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल ठीक हैं। विनय के परिवार के लोगों को मंगलवार शाम को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। उनका शव आज करनाल लाया जा सकता है।

16 अप्रैल को हुई थी शादी (Pahalgaon terrorist attack )

करनाल के सेक्टर-7 में रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी और अभी परिवार में खुशियों का माहौल था कि अचानक खुशियां मातम में बदल गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नवल जिनकी उम्र 28 वर्ष के करीब थी जो छुट्टी पर थे।

Also Read:Betul Today News: बाबूजी के विचारों को आगे बढ़ा रहा खण्डेलवाल परिवार, विजय सेवा न्यास की वर्षगाठ पर 26 बेसहारा बच्चों को लिया गोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button