UPSC Topper Shakti Dubey: 7 साल कड़ी मेहनत, कई बार मिली असफलता लेकिन नहीं मानी हार, जानें यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे की कहानी

UPSC Topper Shakti Dubey: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना इतना आसान नहीं होता क्योंकि यह परीक्षा देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। कई ऐसे बच्चे होते हैं जो मुश्किलों से हार मान लेते हैं और एक दो असफलताओं के बाद आईएएस अफसर बनने का सपना छोड़ देते हैं लेकिन कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो मुश्किलों के आगे हार नहीं मानते और जब तक मंजिल नहीं पाते तब तक कठिन प्रयास करते रहते हैं।
रग रग में जोश भर देगी यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे की कहानी (UPSC Topper Shakti Dubey)
2024 परीक्षा में शक्ति दुबे ने सफलता हासिल की है।शक्ति दुबे को यह सफलता कड़ी मेहनत के बाद मिली है। शक्ति पहले कई अटेम्प्ट में फेल हो चुकी है लेकिन इस बार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने पूरे देश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
शक्ति दुबे का कहना है कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह इस परीक्षा में टॉप कर जाएगी लेकिन इस परीक्षा में उन्होंने टॉप कर लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और अपने परिवार वालों को दिया है।
7 साल मेहनत के बाद मिली सफलता
आपको बता दे की शक्ति को इसके पहले पांच बार और सफलता मिल चुकी है। इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए उन्होंने 7 साल तक कड़ी मेहनत की है। 7 साल कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।



