JEE Main Result 2025: जेईई मेंस में परीक्षा में हिमांशु ने प्राप्त किए 99.31 परसेन्टाईल
JEE Main Result 2025: Himanshu scored 99.31 percentile in JEE Mains exam

JEE Main Result 2025: बैतूल के एक छोटे से गांव से आने वाले गरीब परिवार के छात्र ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम संसुन्द्रा निवासी हिमांशु पिता अनिल देशमुख ने जेईई मेंस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 99.31 परसेन्टाईल हासिल किए है। हिमांशु की इस कामियाबी से परिजनों के साथ-साथ गांव में भी खुशी की लहर है। हिमांशु को इस कामियाबी के लिए बधाई का ताता लगा है। बताया जा रहा है कि हिमांशु ने अपनी पढ़ाई संजीवनी स्कूल बैतूल से प्राप्त की। इसके बाद जेईई मेंस की तैयारी शुरू कर दी।
हिमांशु ने बताया कि उसने फिजिक्स वाला की ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से जेईई मेंस की पढ़ाई की है। कोचिंग के साथ-साथ वह घर पर भी पढ़ाई करता था। गांव में मोबाईल नेटवर्क नहीं होने के कारण ऑनलाईन पढ़ाई में भी कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माता-पिता और शिक्षकों की प्रेरणा से पढ़ाई करते हुए जेईई की परीक्षा दी और सफलता हासिल की। हिमांशु का कहना है कि वे जेईई एडवांस्ड में भी बहतर प्रदर्शन कर आईआईटी में दाखिला पाना चाहते है।



