MP News: मध्य प्रदेश में अब यहां पर बना रही 6 लेन रोड, बिजनेस के साथ बढ़ेगी नौकरियां

MP News:
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य की मोहन सरकार ने भोपाल देवास रोड के पुनर्वास और डेवलपमेंट के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। 140 किलोमीटर लंबी इस सड़क को जल्द ही फोरलेन से सिक्स लेन में परिवर्तित किया जाएगा और इसमें पावर शोल्डर भी शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से एक तरफ जहां कनेक्टिविटी बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

साल 2010 में शुरू हुई थी यह परियोजना (MP News)

भोपाल देवास Beyblade operate transfer(BOT) परियोजना को 2010 में शुरू किया गया था लेकिन सड़क का वर्तमान आकार और संरचना बढ़ाने के वजह से अब यातायात को समायोजित करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि इस सड़क की चौड़ाई मात्र 7 मीटर है जो की फोरलेन के मानक से मिल नहीं खाती है और इसके वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। सरकार ने फैसला किया है कि इसे सिक्स लेन बनाया जाएगा।

कुबरेश्वर धाम पर बनाया जाएगा फ्लाईओवर

भोपाल सिक्स लेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुबरेश्वर धाम में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण होगा इससे यातायात के रूकावटों को कम कर लिया जाएगा और इसके साथ ही लोग आसानी से इस रोड पर सफर कर पाएंगे। सबसे बड़ी बात है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिलेगा।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश की नई ट्रांसफर नीति, जाने इसके बारे में सब कुछ

40 लाख से अधिक लोगों को होगा लाभ

इस परियोजना से भोपाल, देवास, सीहोर, आष्टा, सोनकच्छ और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लगभग 40 लाख लोगों को लाभ होगा।इससे किसान मंदिरों और बाजारों तक आसानी से पहुंच पाएंगे इसके साथ ही अन्य जगहों पर सफर करने वाले लोगों को भी लाभ होगा।मोहन सरकार ने कहा है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए।

Also Read:MP transfer News : मनचाहा ट्रांसफर करवा सकते हैं पंचायत सचिव और रोजगार सहायक, आ रही बड़ी सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button