MP Atithi Shikshak Bharti : अतिथि शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जल्द होने वाली हैं भर्ती

MP Atithi Shikshak Bharti: मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षक वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।राज्य के यूनिवर्सिटी और कॉलेज में सत्र 2025 26 से स्नातक पाठ्यक्रम में नई शिक्षा नीति का अध्यादेश लागू किया जा रहा है। नए छात्रों पर अध्यादेश 14-1 लागू होगा वहीं पुराने छात्र-छात्राओं पर अध्यादेश 14A और 14B लागू किया जाएगा।
बता दे की यूनिवर्सिटीज में ऑर्डिनेंस 14-1 में स्नातक का जो सिलेबस तैयार किया जा रहा है, उस सिलेबस में बीकॉम के छात्र विज्ञान और गणित विषय भी पढ़ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ जानकारी सामने आई है कि कई यूनिवर्सिटी में कई सब्जेक्ट्स के शिक्षक नहीं है इसलिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कुलपति ने कहा कि जिन सब्जेक्ट के नियमित शिक्षक नहीं है उनके लिए गेस्ट टीचर ( guest teachers ) रखे जाएंगे।
Also Read : MP Today News: चोरी के आरोपी को सात फेरे लेते किया गिरफ्तार, 17 थानों के डेढ़ सौ पुलिसकर्मी बने थे बाराती
यूनिवर्सिटीज में लागू होगी यह विशेष व्यवस्था (MP Atithi Shikshak Bharti)
यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी है इसलिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
शिक्षक और छात्र नई नीति के बारे में अच्छे से जान सके इसके लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया जाएगा।
हाइब्रिड मोड में क्लास चलाई जाएंगी।
जिन कॉलेज में शिक्षकों की कमी है वहां क्लास लेने के लिए विश्वविद्यालय और लीड कॉलेज मिलकर साथ काम करेंगे। इससे छात्रों को काफी मदद मिलेगी।
Also Read: MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं



