Gold-Silver Rate Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, और बढ़ने वाले हैं रेट, जानें अपने शहर का हाल

Gold-Silver Rate Today: खरमास के समापन के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रमों का सीजन शुरू हो चुका है। कुछ दिनों में अक्षय तृतीया भी आएगी और त्यौहारी सीजन के साथ शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की डिमांड बहुत ज्यादा होती है। पहले से ही सोने और चांदी के भाव आसमान पर है। वहीं दूसरी ओर डिमांड बढ़ने से अब सोने और चांदी के भाव में इससे भी ज्यादा तेजी देखने में आएगी।
यदि आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे तो अभी भी सही मौका है, क्योंकि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और उछाल देखा जा सकता है।
आज सोने के भाव में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। आइए आपके शहर में सोने और चांदी के भाव क्या चल रहे हैं? इसके बारे में विस्तार से जानिए

आज सोने के रेट में जबरदस्त उछाल हुआ है। सोना 96000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है वहीं चांदी का रेट ₹100000 के पार पहुंच गया है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने की रेट दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
आज सोने का रेट (Gold-Silver Rate Today)
| शहर | 22 कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹88160 | ₹96180 | ₹72610 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹88160 | ₹96180 | ₹72140 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹88160 | ₹96180 | ₹72140 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹88210 | ₹96230 | ₹72180 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260 |
| पटना में सोना का भाव | ₹88210 | ₹96230 | ₹72180 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹88310 | ₹96330 | ₹72260
|
क्यों बढ़ रहे हैं सोने चांदी के रेट

अमेरिका और चीन के बीच चल रहा है व्यापारिक तनाव और टैरीफ विवाद के वजह से सोने के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में भी गोल्ड के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सोने के रेट ऐसे ही बढ़ते रहे तो अगले 6 महीने में सोना 138000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
गोल्ड में निवेश करना हो सकता है लाभकारी

अभी गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। आने वाले समय में सोने के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिसके वजह से गोल्ड में निवेश करके काफी अच्छी कमाई की जा सकती है।

