Ticket Booking : बदल रहा है टिकट बुकिंग का नियम, इस तारीख से हो जाएगा लागू

Ticket Booking : यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए रेलवे के द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है। आप अगर तत्काल में कहीं यात्रा करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। रेलवे के द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में 15 तारीख से बदलाव कर दिया जाएगा।
एजेंटो पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला ( Ticket Booking )
तत्काल टिकट बुकिंग में एजेंटो की धांधली देखने को मिलती थी। लेकिन अब रेलवे इस धांधली पर रोक लगाएगा । अब एजेंट 10:00 बजे से 12:00 तक टिकट नहीं बुक पर पाएंगे। यह समय असली यात्रियों के लिए रखा गया है।
अक्सर शिकायते सुनने को मिलती थी कि एजेंट की वजह से असली यात्री ट्रेन का टिकट बुक कर नहीं पाते हैं। अब रेलवे ने फैसला किया है कि 10:00 से 12:00 तक एजेंट के लिए टिकट बुकिंग पर रोक लगा दिया जाएगा।
तत्काल टिकट बुकिंग का नया समय
इस समय ट्रेन के सभी एसी क्लास ( फर्स्ट एसी , सेकंड एसी, थर्ड एसी, सीसी, ईसी) के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है। जबकि स्लीपर क्लास (एसएल) के लिए बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 11 बजे शुरू होती है। उदाहरण के लिए अगर किसी यात्री की ट्रेन की नई दिल्ली से सुबह 15 अप्रैल को रवाना होनी है तो उसकी तत्काल बुकिंग 14 अप्रैल को सुबह होगी।
क्या है इस नियम का उदेश्य
तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम का मुख्य उद्देश्य टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाना है और यात्रियों को सहूलियत देना है। रेलवे के नए नियम से अब यात्रियों को टिकट बुकिंग करने में सहूलियत होगी। रेलवे के द्वारा आईआरसीटीसी एप पर टिकट बुकिंग को और ज्यादा पारदर्शी और आसान बना दिया गया है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।



