Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 : इन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में आएगी खुशहाली, जाने कैसे रहेगा आज का दिन
Today's horoscope 11 April 2025: Happiness will come in the family life of these zodiac signs, know how will be today
Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 : आज 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार आज चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज का योग ध्रुव रहेगा। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से दोपहर 12:48 बजे तक है। राहुकाल का समय है सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य मीन में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पश्चिम दिशा है। ( ज्योतिषी प्रवीण मिश्र)
मेष राशि Aries Today Horoscopes
जीवन में सुख बढ़ेगा। मित्रों की सलाह से फैसला करें। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं। प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते समय सावधानी रखें। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
शुभ रंग लाल
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
धन की प्राप्ति होगी। करियर के बारे में बड़ा फैसला कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल होगा। आज भाई से मतभेद हो सकता है। सेहत नरम-गरम रहेगी लापरवाही ना करें। व्यापार में लाभ के रास्ते बनेंगे।
- शुभ रंग सफेद
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
परिवार के सहयोग से काम बनेंगे। मन का तनाव दूर होगा। रुके हुए काम बनेंगे। विदेश यात्रा से बचाव करें। नए काम और खर्च अधिक रहेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी हुई है।
- शुभ रंग क्रीम
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। भावनाओं में भाकर कोई फैसला न करें। नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
- शुभ रंग सफेद
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाना होगा। अपने खर्चों पर और कंट्रोल करने की जरूरत है। लोगों की मदद करने के मौके मिलेंगे। मन मे निगेटिव विचार न बढ़ने दे। किसी बात को लेकर अड़े ना रहे। व्यापार में मेहनत का फल मिलने वाला है।
- शुभ रंग लाल
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
हर काम सावधानी से करने का दिन है। किसी को पैसा उधार ना दे। सेहत के मामले में ध्यान देना होगा। परिवार से सपोर्ट मिलेगा। धीरे से अपनी बात रखें। व्यापार में रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ रंग भूरा
तुला राशि Libra Today Horoscopes
करियर पर ध्यान देने का समय है। मेहनत का फल प्राप्त होगा। परिवार में आपकी बात का सम्मान होगा। नया निवेश करने से बचें। दोस्तों पर ज्यादा भरोसा ना करें। व्यापार में जल्दबाजी में फैसला न करें।
- शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
रिश्तो को संभालने का समय है। विदेश से जुड़े कार्य बनेंगे। आप नया घर बुक कर सकते हैं। बातचीत के समय आक्रामक तेवर ना दिखाएं। ऑफिस में किसी के साथ झगड़ा ना करें। व्यापार में हर काम सावधानी से करें।
शुभ रंग मरून
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बड़ा फैसला करते समय धैर्य से काम ले। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु पर परास्त होंगे। पेट के रोग और मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे।
- शुभ रंग केसरिया
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। धन प्राप्ति के लिए मेहनत बढ़ाना होगा। यात्रा से आपको लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
- शुभ रंग क्रीम
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
धन आगमन के साधन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। लोगों से बातचीत करते समय ईगो ना दिखाएं। व्यापार में लाभ का योग है।
- शुभ रंग आसमानी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
योजना बनाकर काम करने का समय है। लोगों से उलझने से बचना होगा। लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होगा। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी है।
- शुभ रंग सफेद
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।
Tags
Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 : Aquarius Today Horoscopes Cancer Today Horoscopes Capricorn Today Horoscopes Gemini Today Horoscopes Leo Today Horoscopes Libra Today Horoscopes Pisces Today Horoscopes Sagittarius Today Horoscopes Scorpio Today Horoscopes Taurus Today Horoscopes Today Horoscopes आज का राशिफ़ल


