Viral Video: पूजा करते समय पंडित जी ने किया कुछ ऐसा वायरल हो गया वीडियो, लोग बोले-ये तो मॉडर्न पंडित जी…

Viral Video
Viral Video

Viral Video: ये सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी जानवरों का वीडियो तो कभी बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। कुछ वीडियो लोगों को एंटरटेन करते हैं वहीं कुछ वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है। सोशल मीडिया पर कई अतरंगी वीडियो वायरल होता है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अजीबोगरीब वीडियो (Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक घर में पूजा हो रहा है एक आदमी पूजा कर रहा है और पंडित जी बैठकर पूजा करवा रहे हैं। पंडित जी का ध्यान पूजा पाठ से ज्यादा ऑनलाइन गेम पर है।

पूजा कराने के साथ गेम खेल रहे हैं पंडित जी

वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित जी की गोद में मंत्र आदि पढ़ने के लिए एक पुस्तिका है और उसी पुस्तिका के ऊपर उनका फोन भी है जिसमें वो गेम खेल रहे हैं। यह वीडियो कहां की है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर comedyculture.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘पंडित जी भी पब्जी लवर हैं।’ वीडियो को 88000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और यूजर इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट 

एक यूजर ने कमेंट किया है की – नया सीजन है, रैंक पुश नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो मेरी तरह है। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन पंडित जी। तीसरे यूजर ने लिखा- जब मां बाप ने जबरदस्ती पंडित बनाया हो।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button