MP School Attendance: मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब जय हिंद बोलकर लगेगी अटेंडेंस, आदेश जारी

MP School Attendance: मध्य प्रदेश में स्कूल बच्चों के अटेंडेंस को लेकर नया नियम लागू हुआ है। अभी स्कूल में बच्चे अटेंडेंस बोले जाने पर यस सर या यस मैं नहीं बोलेंगे बल्कि जय हिंद बोलेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने यह आदेश जारी किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाने के लिए हमने यह फैसला लिया है इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के रिजल्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यस सर यस मैम की जगह जय हिंद बोलेंगे बच्चे (MP School Attendance)
मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब बच्चे यासर या यस मैडम नहीं कहेंगे बल्कि अब क्लास टीचर के द्वारा अटेंडेंस लेते समय उन्हें जय हिंद सर या जय हिंद मैंम बोलना होगा। मंत्री जी का मानना है कि ‘जय हिंद’ बोलने से बच्चों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न होगी और वे अपनी जड़ें महसूस करेंगे।

50% से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर सरकार लेगी एक्शन
मंत्री विजय शाह ने कम रिजल्ट लाने वाले शिक्षकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि किसी विद्यालय का परिणाम 50 प्रतिशत से कम है, तो वहां के प्रिंसिपल और शिक्षकों को स्कूल में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में उनका स्थानांतरण तुरंत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते।”
Also Read:MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा


