MP Schools Summer Holidays: मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां घोषित, इस बार 46 दिनों तक इंजॉय कर पाएंगे स्टूडेंट

MP Schools Summer Holidays: स्कूली बच्चे बेसब्री से गर्मियों के छुट्टियों का इंतजार करते हैं। गर्मी की छुट्टियों में लोगों को लंबे समय तक इंजॉय करने का मौका मिलता है। मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि इस बार उन्हें 46 दिन गर्मियों में छुट्टी मिलने वाली है।
इस दिन से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां (MP Schools Summer Holidays)

राज्य सरकार ने घोषणा किया है कि मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 1 में से 15 जून 2025 तक रहेगी। यानी कि इस बार टोटल 46 दिनों तक गर्मियों की छुट्टियां रहने वाली हैं। 16 जून को नए सेशन के साथ स्कूल खुलने वाला है।
MP के टीचर्स को 31 दिन की छुट्टी

टीचर्स को स्टूडेंट्स से थोड़ी कम छुट्टी मिलेगी। शिक्षक 1 मई से 31 मई तक कुल 31 दिन की छुट्टी मना सकेंगे। उन्हें स्कूल खुलने से पहले 1 जून को वापसी करनी होगी। टीचर्स अपनी प्रोफेशनल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी ले सकते हैं या फिर स्कूल के काम की प्लानिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं।
Also Read:Betul Today News: चांदी के छत्र और चरणों से सजेगा बालाजी का रथ, पांच जगह होगी महाआरती
स्टूडेंट्स की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता

स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि गर्मियों में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मई और जून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने के ट्रेंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग स्कूल कैलेंडर मौसम के हिसाब से बदलता रहता है और इस साल भी ऐसा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार मौसम के जानकारों की राय के आधार पर शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर फैसला लिया है।



