RBI Repo Rate: सस्ता हुआ लोन, EMI भी हुई कम, रिजर्व बैंक ने घटा दिया रेपो रेट, सरकार ने दी कर्जदारों को राहत

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस बार 25 आधार अंकों की कटौती की गई है। रेपो रेट घटकर 6% पर पहुंच गया है। इस कटौती से होम-कार लोन की ईएमआई घटेगी। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ​​बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए सस्ते लोन का तोहफा दिया।

गवर्नर मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा को लेकर तीन दिवसीय बैठक शुरू की थी। इससे पहले एमपीसी ने फरवरी में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई, 2020 के बाद पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था। आइए जानते हैं कि इस कटौती के बाद आपके लोन की ईएमआई कितनी कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्राइवेट होंगे मप्र के जिला अस्पताल, सरकार जल्द लाएगी नई नीति

RBI Repo Rate: सस्ता हुआ लोन, EMI भी हुई कम, रिजर्व बैंक ने घटा दिया रेपो रेट, सरकार ने दी कर्जदारों को राहत
RBI Repo Rate: सस्ता हुआ लोन, EMI भी हुई कम, रिजर्व बैंक ने घटा दिया रेपो रेट, सरकार ने दी कर्जदारों को राहत

कितनी घट जाएगी आपकी होम लोन की EMI (RBI Repo Rate)

होम लेान की रकम टेन्योर मौजूदा ब्याज दर नई ब्याज दर वर्तमान EMI नई ईएमआई
50 लाख 20 साल 8.25% 8% 42,603 रुपये 41,822 रुपये
40 लाख 20 साल 8.25% 8% 34,083 रुपये 33,458 रुपये

ये भी पढ़ें: Intresting Gk Questions : सूखी हो तो 2 किलो, गीली हो तो 1 किलो और जल जाए तो 3 किलो; बताओ क्या है?

RBI Repo Rate
RBI Repo Rate

महंगाई में कमी आई

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने मॉनिटरी पॉलिसी पेश करते हुए कहा कि महंगाई में कमी आई जो अच्छी बात है। एमपीसी के सभी सदस्यों ने माना कि महंगाई लक्ष्य से नीचे। गवर्नर ने कहा कि आगे के हालत रेट कटौती को तय करेंगे। अगर जरूरत पड़ेगी तो आगे भी रेपो रेट में कटौती की जाएगी।

Also Read:MP Transfer News : मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले, कई जिलों के अधिकारी बदले, जारी हुई लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button