Ladli Behna Yojana: हो गया कंफर्म! इस दिन खाते में आएगी लाडली बहन योजना की 23वीं किस्त, देखिए ताजा अपडेट

Ladli Bahana Yojana
Ladli Bahana Yojana

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। अप्रैल में 1.27 करोड़ पात्र महिलाओं को इस योजना की राशि दी जाएगी। मार्च में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 22वीं किस्त की राशि दी गई थी और अब बेसब्री से महिलाएं 23वीं किस्त का इंतजार कर रही है।

जानिए कब आएगी 23वीं किस्त (Ladli Behna Yojana)

आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की किस्त के पैसे खाते में डाले जाते हैं। हालांकि कई बार त्यौहार और विशेष अवसर पर समय से पहले भी पैसे भेजे जाते है। लेकिन अप्रैल के महीने में कोई त्यौहार न होने के कारण किस्त तय समय पर ही डाली जाएगी। सामने आई जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त बहनों के अकाउंट में डाली जाएगी।

साल 2023 में शुरु हुई थी लाड़ली बहना योजना

एमपी में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी। इस योजना की शुरुआत में 1 हजार रुपए हर महीने ट्रांसफर किए जाते थे। इसके बाद राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए प्रति महीना कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने कहा था की लाडली बहनों को केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना शामिल है जिससे कि लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा। योजनाओं से जोड़ने से उनका जीवन सुरक्षित होगा और उनके स्वास्थ्य को भी फायदा होगा।

Also Read:MP News: जल्द ही पॉलिटिक्स में एंट्री लेगी शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button