MP 8th Pay Scale : मालामाल होंगे मध्य प्रदेश के कर्मचारी, होगी धनवर्षा

MP 8th Pay Scale
MP 8th Pay Scale

MP 8th Pay Scale : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जल्द ही मालामाल होने वाले हैं। लंबे समय से कर्मचारी सैलरी ग्रोथ का इंतजार कर रहे थे और अब उनका सपना पूरा होने वाला है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार आठवां पे कमिशन लागू करने वाली है वहीं दूसरी तरफ उम्मीद है कि मध्य प्रदेश सरकार भी जल्द केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए सरकारी कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी करें।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर और कैसे बढ़ती है सैलरी (MP 8th Pay Scale)

जब भी वेतन आयोग सैलरी की समीक्षा करता है यह कोई नई सैलरी तय करता है तो फिटमेंट फैक्टर इसमें बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसे कर्मचारियों की पिछली बेसिक सैलरी से मल्टीप्लाय किया जाता है और फिर इससे नई सैलरी तय की जाती है.

जानिए कैसे तय किया जाता है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर तय करने से पहले कर्मचारियों के कई जरूरत पर ध्यान दिया जाता है।इसके साथ ही पिछले डीए और वर्तमान डीए यानी महंगई भत्ते को भी ध्यान में रखा जाता है।

फिटमेंट फैक्टर करेगा मालामाल?

केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग द्वारा फिटमेंट फैक्टर को ज्यादा रखा जा सकता है।अगर ये पहले से ज्यादा हुआ तो मध्य प्रदेश सरकार भी इसे अपनाते हुए अपने कर्मचारियों को बड़ा लाभ दे सकती है। पिछले कुछ वेतन आयोगों की सिफारिशों में कुछ ऐसा ही ट्रेंड देखने मिलता है, कि नया वेतन तय करने से पहले वर्तमान डीए यानी महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है. इसके बाद इसके टोटल पर नया फिटमेंट फैक्टर लगाया जाता है।

उम्मीद है कि केंद्र सरकार के द्वारा आठवां वेतन आयोग लागू करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी कर दे क्योंकि राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ कब तक मिलेगा।

Also Read:MP Big News: मध्य प्रदेश के इस जिले में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button