CMF Phone 2: ओप्पो-वीवो की खटिया खड़ी करने आ रहा Nothing का सबसे सस्ता फोन, फीचर्स देख नहीं होगा यकीन!

CMF Phone 2: नथिंग के स्मार्टफोन को भारत में बेहद पसंद किया जाता है। मार्केट में इस ब्रांड के कई स्मार्टफोन है। अब Nothing का सब ब्रांड CMF एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका टीचर जारी किया गया था और इस स्मार्टफोन के बारे में थोड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का नाम CMF PHONE 2 हो सकता है।
जल्द मार्केट में लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन (CMF Phone 2)

CMF By Nothing ने X पर एक टीज़र शेयर किया, जिसमें ‘Coming Soon’ लिखा हुआ है। सामने आई इमेज के अनुसार इस स्मार्टफोन का कलर ऑरेंज कलर का होगा जिसमें सिंगल कैमरा सेटअप दिख रहा है।
In search of the perfect shot.
Coming soon. pic.twitter.com/tEbBVUB6UX
— CMF by Nothing (@cmfbynothing) April 3, 2025

पोस्ट में Smartphone के नाम या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन CMF Phone 2 बीते कुछ हफ्तों से रूमर्स में बना हुआ है और इसे जल्द ही पेश किए जाने की उम्मीद है।
फ्लिपकार्ट पर दिख रहा है स्मार्टफोन

Flipkart पर इस CMF Smartphone की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। फोन के कैमरा मॉड्यूल भी दिखाया गया है और टैगलाइन में लिखा गया हैं – ‘In Search of the Perfect Shot’। इससे ये कंफर्म हो गया है कि CMF Phone 2 Flipkart के जरिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
CMF Phone 1 Price

नथिंग के सब ब्रांड CMF Phone 1 पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और उस समय इसकी कीमत 15999 रखी गई थी। हालांकि इस नए स्मार्टफोन के प्राइस के बारे में किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
CMF Phone 1 specifications
CMF Phone 1 में 6.7-इंच का फुल-HD+ AMOLED LTPS DISPLAY मिलेगा,जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर पर रन करता है, जिसे 8GB तक के RAM के साथ पेयर किया गया है। फोटोग्राफी के लिए, CMF Phone 1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Also Read :MP Transfer News: बैतूल सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके की रवानगी, परिहार को दिया प्रभार, जाने क्या है कारण



