MP Good News : मध्यप्रदेश में इन जिलों में बनेंगे 1st क्लास हाइवे, 4302 करोड़ होंगे खर्च

MP Good News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक बड़ी खुशखबरी दी है। बुधवार के दिन राज्य को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य को चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं की टोटल लागत 4302.93 करोड रुपए है। सोशल मीडिया एक्स पर मध्य प्रदेश को दी गई इस सौगात के बारे में जानकारी दी गई है।
मध्य प्रदेश को पहले भी मिल चुका है कई सड़क परियोजनाओं का तोहफा (MP Good News)
आपको बता दे की मध्य प्रदेश को इसके पहले भी कई सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिल चुका है और एक बार फिर से राज्य को बड़ा सड़क परियोजना का तोहफा मिला है।
संदलपुर से नसरूल्लागंज बायपास तक फोरलेन बनेगा
- भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बायपास तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी) के 43.200 किमी खंड को 4-लेन में बदलने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
- यह सड़क खंड धमनी के रूप में कार्य करता है और राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन तीन राजमार्गों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
- अत्यधिक भीड़भाड़ वाले खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 4-लेन तक चौड़ा करने से लंबे मार्ग के यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में सुधार होगा, जिससे सुचारू, सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा और यात्रा के समय में पर्याप्त कमी आएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-146 बनेगा फोरलेन
- विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146) के 10.079 किमी हिस्से को 4 लेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपये मंजूरी दी गई है।
- यह परियोजना भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। यह परियोजना राहतगढ़ के घनी आबादी वाले शहर को बायपास करेगी और निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
- यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-346 को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही ज्यामितीय सुधार और पुनर्संरेखण वस्तुओं और जनता की सुरक्षित और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगा।
ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बायपास
- सागर जिले में लहदरा गांव जंक्शन से बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से राष्ट्रीय राजमार्ग-44) ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बायपास (20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
- मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-146 शहरी बस्तियों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिसके कारण अक्सर ट्रैफिक जाम होता है। यह 4-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास शहर में भीड़भाड़ कम करने के साथ-साथ यात्रा के समय और दूरी को कम करने में मदद करेगा।



