Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश में कॉलोनी पर नया कानून, सिर्फ ये कॉलोनियां ही नियमित होगी, इनको हो जाएगी जेल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अवैध कॉलोनी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही नगर पालिका एक्ट में बदलाव किया जाएगा और अवैध कॉलोनीयों के लिए एक सख्त कानून बनाया जाएगा। नए कानून के अनुसार अगर कोई अवैध कॉलोनी बनता है तो उसे 10 साल की सजा होगी साथ ही 50 लख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
अवैध कॉलोनी बनाने वालों को होगी सजा (Madhya Pradesh News)
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में जानकारी दिया और कहा कि इसी महीने से इस कानून को प्रभावित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 2016 से पहले की जितनी भी अवैध कालोनियां है सबको वैध कर दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने अभी तक इस पर अपना अंतिम फैसला नहीं लिया है।
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार लाएगी सख्त कानून
मोहन यादव सरकार अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नए कानून का मसौदा तैयार कर रही है। इस कानून के तहत अवैध कॉलोनी बनाने पर 10 साल की सजा और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार नया कानून एक महीने में प्रभावी हो जाएगा।
इन कॉलोनी को सरकार कर सकती है वैध
सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2016 से बनी सभी अवैध कॉलोनी को मोहन सरकार के द्वारा वैध किया जा सकता है हालांकि अभी तक इस पर किसी भी तरह का आखिरी फैसला नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर अंतिम फैसला कब लेती है।
Aldo Read:MP News: मप्र में अब इतना आएगा बिजली बिल, देखें यूनिट के हिसाब से कितना देना पड़ेगा पैसा



