MP News: मप्र में अब इतना आएगा बिजली बिल, देखें यूनिट के हिसाब से कितना देना पड़ेगा पैसा

MP News
MP News

MP News: राज्य में बिजली की नई दरें लागू कर दी गई है। बिजली की रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विद्युत नियामक आयोग के द्वारा 3.46% औसत दरों को बढ़ा दिया गया है। लगभग 25 लाख ऐसे मध्यम वर्गीय घरेलू उपभोक्ता है जो 150 यूनिट मासिक खपत कर सब्सिडी से बाहर हो जाते हैं लेकिन इस बार आयोग ने इनका भी ख्याल रखा है।

जानिए क्या है वर्तमान दर (MP News)

सामने आई जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी ने अपने प्रस्ताव में 151 यूनिट के बाद बिजली के फ्लैट दाम तय करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने इसे अस्वीकार कर दिया। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल राजस्व आवश्यकता 58,744 करोड़ और वर्तमान दरों पर प्राप्त राजस्व 54,637 करोड़ बताया।

बिजली कंपनियों ने रखा था यह प्रस्ताव

बिजली कंपनी के प्रस्ताव में घरेलू उपभोक्ताओं की चार श्रेणी को तीन श्रेणी में समेट दिया था। पहली श्रेणी 50 यूनिट, दूसरी श्रेणी 51 से 150 यूनिट और तीसरी श्रेणी 151 से ऊपर की रखी गई। अभी 151 से 300 यूनिट की श्रेणी के लिए अलग दर तय है। कंपनी 151 के ऊपर एक दर तय करना चाह रही थी। इससे 50 पैसे प्रति यूनिट का बोझ उपभोक्ता पर डालने का प्रस्ताव था।

मप्र में अभी एक करोड़ 27 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। बिजली कंपनी करीब एक करोड़ उपभोक्ताओं को सब्सिडी देती है। ये उपभोक्ता 150 यूनिट मासिक खपत के दायरे में आते हैं। अभी कंपनी 100 यूनिट के लिए 100 रुपये और अगली 50 यूनिट पर सामान्य दर से बिलिंग करती है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में संपत्ति खरीदने-बेचने के नियम बदले, 1 तारीख से हो जाएंगे लागू, अभी जान लें पूरी अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button