MP Breaking News: सीएम ने कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन और भत्ता, इन्हें मिलेगा फायदा

MP Employee News
MP Employee News

MP Breking News: चैत्र नवरात्रि और ईद से पहले मध्य प्रदेश के सरकारी यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डॉ मोहन यादव ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन और भत्तो में वृद्धि कर दिया है। आज मुख्यमंत्री ने वेतन और भत्तो में वृद्धि का ऐलान किया है। कम मोहन यादव ने यह ऐलान मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान (MP Breking News)

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने-अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज शुरू करें और राज्य सरकार अस्पतालों को उनके साथ सम्बंद्ध करने की व्यवस्था शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी यूनिवर्सिटी अपने कॉलेज में ऐसा कोर्स चलाए जिससे युवाओं को रोजगार मिले और राज्य की बेरोजगारी  खत्म हो पाए।

 

विश्वविद्यालय को आर्थिक रूप से बनाया जाएगा सक्षम

प्रदेश के विश्वविद्यालय निरंतर सशक्त बन रहे हैं। आने वाले समय में सभी विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से समर्थ और सक्षम होंगे। परंपरागत संकायों के साथ-साथ वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कोर्सेज संचालित करने के लिए विश्वविद्यालयों को प्रेरित किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शासकीय विश्वविद्यालय की दो पेंशनर समितियां को एक -एक लाख रुपये की वृद्धि है सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार हमेशा सक्रिय है और राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए हर बार सकारात्मक फैसला लेती है।

Also Read:Betul Crime News: फर्जी सिम से कॉल करके युवती की शादी तुड़वाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और इनसे संबंधित सभी संघों ने सामूहिक रूप से सम्मान और अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा वृहद पुष्पहार, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

Also Read:MP News: एमपी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल में सरकार ने दी इतने रुपए छूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button