MP News: 1 अप्रैल से मप्र के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, जमकर होगा फायदा

MP News: मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कई सकारात्मक कदम उठा रही है। मोहन सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी 259 मंडियो का ई-मंडी योजना में विस्तार किया जाएगा। मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने जानकारी दिया कि किसान मंडी आने से पहले ही अपनी प्रवेश पर्ची से मोबाइल नंबर बना पाएंगे। बता दे कि यह योजना एंड्रॉयड एवं वेब एप्लीकेशन आधारित है इसे किस निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन देखेगा उपज का रिकॉर्ड (MP News)
ई मंडी की शुरुआत के बाद किसानों को अब मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए व्यापारियों के पास जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि वह घर बैठे ही अपनी उपज बेच पाएंगे। पहले मंडियो में किसानों को लंबे समय तक लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसान घर बैठे अपनी फसल बेच देंगे और लेनदेन को ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे।
देशभर में कहीं भी किसान बेच पाएंगे अपना अनाज
इस प्रणाली के शुरू होने से किस आसानी से अपना उपज पूरे देश में बेच पाएंगे। सबसे बड़ी बात है कि किसानों को अब बिचौलियों से राहत मिलेगी और कोई भी उन्हें सुना नहीं लगा पाएगा ।इस नई प्रणाली के तहत व्यापारियों से संपर्क स्थापित करने के लिए किसानों को अब मंडी में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ई-मंडी के जरिए, किसानों को बिक्री और भुगतान के बारे में भी सूचना तुरंत मिल सकेगी, जिससे धोखाधड़ी की आशंका काफी हद तक कम हो जाएगी।
उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जो पहले बिचौलियों के कारण नहीं हो पाता था। ई-मंडी से किसान न केवल अपनी उपज को देशभर में बेच सकेंगे, बल्कि वे अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकेंगे।


