कांग्रेस में तवज्जो नही मिली तो आगे क्या?

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल- आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजेश सरियाम ने अपनी हार के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। शुरुआत के कुछ दिनों में राजेश सरियाम खूब सक्रिय दिखे। यही उम्मीद लगाये बैठे थे कि भाजपा लोकसभा चुनाव में उनके नाम पर दाव लगा सकती है। लेकिन खूब उठापटक के बाद डीडी उइके को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतार दिया। राजेश का सपना धरा का धरा रह गया। तभी से इनकी निष्क्रियता दिखना शुरु हो गई। कुछ वर्षों से अपने प्रिय पसंदीदा संगीत के काम मे मस्त हो गए। निस्क्रियात के चलते राजेश को भाजपा ने तवज्जों मिलना बंद हो गई। फिर क्या अब फिर से विधानसभा चुनाव आते ही राजेश ने बिना किसी शोर शराबे के भाजपा छोड़ कांग्रेस में आ गए। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब सवाल वही है कि अगर राजेश को कांग्रेस में भी टिकट नही दी और तवज्जों नही मिली तो फिर क्या होगा?. चर्चा यही है कि कांग्रेस के बाद राकेश का राजनीतिक से पत्ता साफ हो जाएगा। चर्चा यह भी है कि राजेश के भाजपा में आने के बाद पार्टी को कोई फायदा नही हुआ है। जो भी हो राजेश राजनीतिक पार्टियां बदलकर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश में है लेकिन फिलहाल इनकी कोशिश सफल नहीं हो पा रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस में आने के बाद उन्हें क्या मिलता है। वैसे अभी से कुछ काँग्रेसी नेता गुपचुप तरीके से कह रहे है कि राजेश कांग्रेस में भी लंबी पारी नही खेलने वाले है। वैसे भी कांग्रेस में गुटबाजी है आगे भी जाने की कोशिश करेंगे तो टांग जरूर खिंची जाएगी। खैर जो भी हो आगे देखते है क्या क्या होता है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button