MP Board 5th-8th Results 2025: 8वीं और पांचवी में यह संभाग रहा आगे, 90% से अधिक स्टूडेंट्स हुए पास, देखें डिटेल्स

MP Board 5th-8th Results 2025: लम्बे समय के इंतजार के बाद पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ छात्र खुशी से झूम उठे। मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज 1:00 बजे रिजल्ट जारी किया।राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट घोषित किया। आपको बता दे कि पिछले साल की तुलना में इस साल का रिजल्ट बेहद अच्छा है।
इस साल लड़किया रही आगे (MP Board 5th-8th Results 2025)
मध्य प्रदेश पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में मध्य प्रदेश की बेटियां इस साल बाजी मार गई। पांचवी में बालिकाओं का परिणाम 94.12 परसेंट रहा वहीं लड़कों का रिजल्ट 91.38 परसेंट रहा। इस साल लड़कियों ने अपना परचम लहराया है।
5th and 8th रिजल्ट के हिसाब से टॉप 10 जिलों की लिस्ट
पांचवी के परिणामों में टॉप-10 जिलों की बात की जाए तो शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर और भोपाल जिले सबसे बेहतर परिणामों में अग्रणी हैं। वहीं 8वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिलों में नरसिंहपुर, अलीराजपुर, रीवा, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, डिंडोरी, बड़वानी और मंडला टॉप-10 की लिस्ट में हैं।
कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग रहा अव्वल
इंदौर
नर्मदापुरम
शहडोल
चंबल
भोपाल
जबलपुर
उज्जैन
ग्वालियर
रीवा
सागर
कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग संभाग रहा अव्वल
शहडोल
चंबल
नर्मदापुरम
इंदौर
जबलपुर
भोपाल
ग्वालियर
रीवा
उज्जैन
सागर
कक्षा 8वीं में टॉप करने वाले शीर्ष 10 जिले
नरसिंहपुर
अलीराजपुर
रीवा
झाबुआ
बालाघाट
अनूपपुर
सीहोर
डिंडोरी
बड़वानी
मंडला


