MP News: अब फिर बदलने जा रहा मप्र का नक्शा, नया जिला बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव

MP News: मध्य प्रदेश में एक नया जिला बनाने की कवायत चल रही है। इस जिले को इस जिले के कुछ हिस्सों को हटाकर बनाया जाएगा जहां से अभी कुछ समय पहले ही एक नया जिला बनाया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार यह नया जिला परासिया जिला हो सकता है। इस संबंध में विधानसभा में विधायकों के द्वारा सवाल पूछा गया जिसके बाद राजस्व मंत्री ने जानकारी दिया।
मध्य प्रदेश में बनेगा नया जिला (MP News)
परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जानकारी दिया कि परासिया जिला बनाए जाने के संबंध में कलेक्टर छिंदवाड़ा को एक प्रस्ताव मिला है। इस प्रस्ताव पर परिसीमन आयोग विचार कर रही है।
कुछ समय पहले ही बना है पांढुर्णा जिला
छिंदवाड़ा कुछ समय पहले ही छिंदवाड़ा जिले से पांढुर्णा तहसील को तोड़कर नया जिला पांढुर्णा बनाया गया है। अब यदि परासिया जिला भी बनाया जाता है तो छिंदवाड़ा जिला तीन हिस्सों में बंट जाएगा। हालांकि इससे नए जिले के लोगों को कई कार्यों में काफी सहूलियत हो जाएगी।
इन 2 नए जिलों की भी मांग
केवल जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में 2 और जिलों के गठन की भी मांग है। सागर जिले में 12 तहसीलें हैं। इनमें से 2 बड़ी तहसीलों बीना और खुरई को भी जिला बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। यह मामला भी परिसीमन आयोग के पास है।



