MP Train Accident: मप्र में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बटा ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

MP Train Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां इंटरसिटी ट्रेन दो टुकड़ों में बट गई है। सामने आए जानकारी के अनुसार ट्रेन के अगले चार डब्बे ट्रेन से अलग होकर बट गए। लेकिन ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।यह घटना ब्यौहारी स्टेशन से पहले घटी है।

रविवार को हुआ बड़ा ट्रेन हादसा (MP Train Accident)

रविवार की सुबह सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, सिंगरौली से जबलपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। गाड़ी के आखिरी के चार डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Also Read:MP News: कोरोड़ो रुपए खर्च कर मप्र के शहर में बनेगा इकोनामिक कॉरिडोर, इन जिलों को होगा फायदा

दो हिस्सों में बटी इंटरसिटी

घटना के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकने के बाद लोग गाड़ी से नीचे उतरे। हालांकि, इस घटना किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल, रेलवे की एक टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के इन लोकेशंस पर महंगी हो जाएगी प्रॉपर्टी, 100 फ़ीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button