MP News: कोरोड़ो रुपए खर्च कर मप्र के शहर में बनेगा इकोनामिक कॉरिडोर, इन जिलों को होगा फायदा

Mp news: मध्य प्रदेश में 5000 करोड रुपए खर्च करके धर्मनगरी उज्जैन से लेकर भोपाल तक एक एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। इस एक्सप्रेस में निर्माण का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।यह रास्ता इंदौर होते हुए निकलेगा, जिससे उज्जैन और इंदौर के बीच यात्रा का समय 45 मिनट कम हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की लंबाई 198 किलोमीटर होगी। जिसका काम शुरु हो चुका है। इसके बनने से 50 से ज्यादा गांवों की शहर से कनेक्टीविटी बढ़ेगी।

आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे (Mp news)

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच परिवहन को मजबूत करने के लिए आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे की नींव रखी गई है। लागत करीब 2500 करोड़ होगी, जो 88 किमी की दूरी तय करेगा। यह ग्वालियर के निरवाली तिराहा से शुरू होकर झांसी, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और दतिया से होते हुए यूपी के आगरा तक जाएगा। एक्सप्रेस-वे से ग्वालियर से आगरा की 3 घंटे की दूरी 2 घंटे में तब्दील हो जाएगी

इकोनॉमिक कॉरिडोर- 1

मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों के बीच माल और आवाजाही सुगम बनाने के लिए इस इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा की गई थी। यह इंदौर, खंडवा और बुरहानपुर से होकर महाराष्ट्र के नांदेड़ और वाशिम से तेलंगाना के हैदराबाद तक जाएगा। प्रदेश में इसकी लंबाई 300 किमी और कुललंबाई 713 किलोमीटर की होगी। लागत 6000 करोड़ रुपए है।

Also Read:MP Today News: मप्र में 15 मार्च से शुरू होंगी समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी, उपज बेचने पंजीयन कार्य जारी

इकनोमिक कॉरिडोर -2

भोपाल को कानपुर से जोड़ने के लिए इस इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। अनुमानित लागत 12,000 करोड़ है। भोपाल से सांची, विदिशा, ग्यासपुर, राहतगढ़, सागर, छतरपुर केसटई घाट और ओरछा से होते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर तक जाएगा। कुल दूरी 526 किमी है, जिसका 360 किमी काहिस्सा मध्यप्रदेश में है।

Also Read:MP News: पूरी तरह बदल जाएगा मप्र के इन 5 जिलों की तस्वीर, इस प्रोजेक्ट से मिलेगा लाखों लोगों को फायदा,जानिए क्या है तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button