MP Today News: मप्र में 15 मार्च से शुरू होंगी समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी, उपज बेचने पंजीयन कार्य जारी
MP Today News: Now wheat purchase will start from March 15 at the support price, registration work for selling the produce is going on
MP Today News: समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी पिछले शनिवार से प्रारंभ होनी थी, लेकिन अब खरीदी की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब खरीदी 15 मार्च से शुरू होंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल ने 7 मार्च देर रात तक जारी किए आदेश में बताया कि 1 मार्च से इंदौर, भोपाल, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य में गेहूं का उपार्जन शुरू होना था, अब तिथि में बदलाव कर दिया है। अब इन संभागों में 15 मार्च से 5 मई तक समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी की जाऐंगी। किसान उपज बेचने के लिए 31 तक पंजीयन कर सकते है। बैतूल जिले में गेहूं की खरीदी के लिए 49 केन्द्र बनाएं गए है। 13 केन्द्रों पर प्रस्ताव समूहों से दिया गया है। 13 केन्द्रों पर आदेश आने के बाद खरीदी शुरू होंगी।31 मार्च तक होंगे पंजीयन
किसान 31 मार्च तक पंजीयन कर सकते है। इस बार किसान पंजीयन करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। इस बार किसानों से 2425 रूपए प्रतिक्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीदी की जाऐंगी, साथ ही राज्य सरकार द्वारा 175 रूपए प्रतिक्विंटल बोनस देने की चर्चा है। हालॉकि अभी इसके आदेश नहीं आए है। गेहूं की उपज खरीदी के साथ-साथ पंजीयन का कार्य भी चलते रहेंगा।
- यह भी पढ़ें:- MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश का अलर्ट
उपज लाने से पहले करना होगा स्लॉट बुक
जिन किसानों ने पंजीयन किए है वहीं किसान समर्थन मूल्य में उपज बेच पाऐंगे। किसान जब भी समर्थन मूल्य पर उपज बेचने खरीदी केन्द्र पर लाऐंगे उससे पहले किसानों को स्टॉट बुक करना अनिवार्य होगा। स्लॉट बुक करने के लिए तिथि दी जाऐंगी, इस तिथि के भीतर किसान उपज लाकर बेच सकेंगे। समर्थन मूल्य खरीदी की तिथि बढ़ने से किसान और अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। अब जिन किसानों की फसल कटी नहीं है और किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचना चाहते है, ऐसे किसानों के लिए तिथि बढ़ना फायदे मंद होगा। अधिकारियों को भी खरीदी केन्द्र पर व्यवस्था बनाने का मौका मिल गया है।

